Friday 4 September 2015

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। आचार्य देवव्रत ने कहा कि जन्माष्टमी हिंदुओं का एक पावन पर्व है, जिसे देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं व दर्शन आज के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जिनका अनुसरण कर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने अपने संदेश में कहा कि भगवद् गीता के दर्शन ने समग्र विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि भगवद् गीता हिन्दु धर्म ग्रंथों और धार्मिक दर्शन का सारतत्व है तथा सभी के लिए सफल जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करती है।

No comments:

Post a Comment